LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Politics : प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा-नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, अब गुजरात के रिमोट कंट्रोल से चलेगा बिहार

Bihar Politics : जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के लोग अब अपना मुख्यमंत्री बिहार में बनाएंगे. गुजरात में बैठे लोग गुजरात से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से बिहार में शासन करेंगे....पढ़िए आगे

Bihar Politics : प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, कहा-नीतीश कुमार
प्रशांत किशोर का हमला - फोटो : MANOJ

GAYAJI :  जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज गया पहुंचे, जहां उन्होंने गया शहर के एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान वे मीडिया कर्मियों से भी रूबरू हुए. मीडिया कर्मियों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना पहले से ही तय था, यह भाजपा के लोग पूर्व में ही तय कर चुके थे. 

कहा की चुनाव जीतने के बाद 200 से भी ज्यादा सीट लाने के बावजूद अब वे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे. भाजपा के लोग अब अपना मुख्यमंत्री बिहार में बनाएंगे. गुजरात में बैठे लोग गुजरात से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से बिहार में शासन करेंगे. नीतीश कुमार स्वयं कभी भी चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं थे. नीतीश कुमार को सामने रखकर भाजपा ने बिहार विधानसभा का चुनाव जीत लिया और अब अपनी मर्जी के मुताबिक मुख्यमंत्री बना रहे हैं. यही वजह है कि नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजा जा रहा है.

Diarch GO

वहीं नीतीश कुमार के द्वारा भावनात्मक ट्वीट किए जाने के सवाल पर कहा कि उनके साथ कुछ अफसर और जो उनसे जुड़े हुए कुछ लोग हैं, वही ट्वीट करते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वे मुख्यमंत्री के पद का दायित्व निभाने में सक्षम नहीं है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि आखिर यह कैसी यात्रा है ? इस यात्रा की अतिशयोक्ति क्या है ? यह मात्र कुछ लोगों की समृद्धि है. चुनाव जीतने के बाद देश के विभिन्न राज्यों में 50 से ज्यादा बिहार के बच्चे मजदूरी करते हुए मौत के मुंह में चले गए, तो इसी से पता लगाया जा सकता है की समृद्धि यात्रा का क्या मतलब है ? बिहार आज भी अति पिछड़ा राज्यों में शामिल है, यहां लोग पलायन को मजबूर है. बेरोजगारी चरम पर है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में समृद्धि यात्रा का क्या मतलब है ? यह नीतीश कुमार और उनसे जुड़े हुए कुछ नेताओं के लिए समृद्धि हो सकती है. बिहार के लोगों के लिए समृद्धि नहीं हो सकती.

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट