LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

गयाजी के तरवां बाजार में ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी: 5 लाख के आभूषण लेकर चोर फरार

गयाजी के तरवां बाजार में ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी: 5 लाख
ज्वेलरी दुकान में भीषण चोरी- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : जिले के वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत तरवां बाजार में चोरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। महालक्ष्मी ज्वेलर्स नामक दुकान से अज्ञात चोर करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के समय हुई।


दुकान खोलने पहुंचे संचालक तो टूटे मिले ताले

दुकान संचालक संजीत कुमार (पिता- राजेंद्र प्रसाद, निवासी फतेहपुर) ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। अंदर प्रवेश करने पर सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा हुआ था और तिजोरी-रैक में रखे कीमती आभूषण गायब थे। पीड़ित दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना वजीरगंज थाना पुलिस को दी और थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

Diarch GO


CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

चोरी की सूचना मिलते ही वजीरगंज थानाध्यक्ष नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि चोरों के सुराग का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


व्यवसायियों में दहशतरात्रि गश्त बढ़ाने की मांग

NSIT
Nsmch

दिनदहाड़े दुकान का ताला टूटा मिलने और लाखों की चोरी की खबर फैलते ही तरवां बाजार के स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।


मनोज की रिपोर्ट