LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar crime: शराबबंदी वाले बिहार में मेयर का 'बॉडीगार्ड' निकला बीयर तस्कर, 108 लीटर खेप के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar crime: बिहार में कागज़ों पर सख़्त शराबबंदी है, मगर ज़मीनी हकीकत ने एक बार फिर कानून की धज्जियां उड़ती दिखा दीं।

Bihar crime: शराबबंदी वाले बिहार में मेयर का 'बॉडीगार्ड' निक
मेयर का 'बॉडीगार्ड' निकला बीयर तस्कर- फोटो : MANOJ

Gaya : बिहार में कागज़ों पर सख़्त शराबबंदी है, मगर ज़मीनी हकीकत ने एक बार फिर कानून की धज्जियां उड़ती दिखा दीं। गया शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड समेत दो लोगों को 108 लीटर बीयर के साथ दबोच लिया गया। मामला सामने आते ही सियासी गलियारों में खलबली मच गई।

कार्रवाई कोतवाली थाना गया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। बताया जाता है कि पिपरपाती इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिलते ही पुलिस टीम ने चुपचाप घेराबंदी कर दी। तलाशी के दौरान एक सिवट कार से 108 लीटर बीयर बरामद हुई। हैरत की बात यह रही कि कार में मौजूद शख्स कोई आम आदमी नहीं, बल्कि मेयर का सरकारी बॉडीगार्ड निकला।

Diarch GO

इतना ही नहीं, गिरफ्तारी की भनक लगते ही एक निजी बॉडीगार्ड पैरवी के लिए मौके पर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे भी शिकंजे में ले लिया। कानून की पकड़ ऐसी कसी कि पैरवी भी काम न आई। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी टाउन के मुताबिक सूचना के बाद इलाके की नाकेबंदी की गई थी। बरामद बीयर की मात्रा 108 लीटर है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि खेप कहां से आई और किस तक पहुंचाई जानी थी।” पुलिस इस पूरे रैकेट की कड़ियां खंगालने में जुटी है आख़िर इस सप्लाई चेन के पीछे कौन-कौन से चेहरे छिपे हैं?

शराबबंदी वाले सूबे में जब सत्ता के साए में रहने वाले ही कानून को ठेंगा दिखाते पकड़े जाएं, तो सवाल लाज़िमी हैं। क्या यह महज़ एक इत्तेफाक है या फिर कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? फिलहाल गया पुलिस तफ्तीश में जुटी है और इस ‘बीयर कांड’ ने शहर में चर्चा-ए-आम का रूप ले लिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार