LATEST NEWS

  • Bihar AI Policy
  • बिहार AI नीति 2026 बदल देगी राज्य की किस्मत, सीएम सम्राट ने दिया बड़ा निर्देश, अर्थव्यवस्था

  • कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: सुपौल के 13 मतदान केंद्रों पर कल होगा मतदान, 9461 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
  • कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: सुपौल के 13 मतदान केंद्रों पर कल होगा मतदान, 9461 मतदाता करेंगे मताधिकार का

  • Bihar MLC Election
  • बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर किसके बीच मुकाबला? कहाँ जीत रहा NDA, पटना स्नातक सीट पर कौन

  • Nitish Kumar visits Neeraj Kumar
  • नीरज कुमार की सेहत जानने उनके आवास पहुंचे नीतीश कुमार, पटना स्नातक चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

  • सुपौल में 5-6 नवंबर को होगा विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन: तैयारियां तेज, स्वामी सत्यानन्द जी महाराज करेंगे प्रवचन
  • सुपौल में 5-6 नवंबर को होगा विराट संतमत सत्संग ध्यान अधिवेशन: तैयारियां तेज, स्वामी सत्यानन्द जी महाराज करेंगे

गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा: शव ले जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस पलटी, महिला समेत सात घायल, दो की हालत गंभीर

गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा: शव ले जा रही तेज रफ्तार
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास गुरुवार को बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में एंबुलेंस में सवार छह लोगों समेत सड़क किनारे मौजूद एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई।


शव लेकर जा रही थी एंबुलेंस, तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, गया की ओर से आ रही इस एंबुलेंस में कुल छह लोग सवार थे और उसमें एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की गति काफी तेज थी, जिसके कारण दक्खिनगांव के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे शौच कर रहे विपुल सिंह को टक्कर मारते हुए कई बार लुढ़क कर पलट गया, जिससे उसके चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए।


एंबुलेंस सवार और राहगीर समेत कुल सात लोग हुए घायल

इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है, जो सभी अतरी थाना क्षेत्र के करमचक गांव के रहने वाले हैं। वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के निवासी हैं और पास के ही एक सर्विस सेंटर में काम करते हैं।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ इलाज, दो रेफर

घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। यहाँ डॉक्टर ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

NSIT
Nsmch

इस सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। 


मनोज कुमार की रिपोर्ट