LATEST NEWS

  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी
  • इस आईपीएस अधिकारी को वरीय समय वेतनमान में मिली प्रोन्नति, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) द्वारा अधिसूचना जारी

  • Ranbir Kapoor watch collection
  • Ranbir Kapoor watch collection: रणबीर कपूर के पास हैं करोड़ों की घड़ियां, जानें जैकब एंड कंपनी से पाटेक

  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर रूप से घायल
  • वैशाली में भीषण सड़क हादसा: मरीज पहुंचाकर लौट रही एम्बुलेंस और ट्रक में टक्कर, चालक समेत दो गंभीर

  • Bihar legislative council
  • Bihar legislative council: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान के बीच तेजस्वी का हमला, बोले- वोट

  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद
  • कुंदन हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता : एक आरोपी गिरफ्तार एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध, हत्या में प्रयुक्त

नीरज कुमार की सेहत जानने उनके आवास पहुंचे नीतीश कुमार, पटना स्नातक चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

नीरज कुमार के स्वास्थ्य का हाल जानने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके सरकारी आवास पहुंचे. पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में नीरज कुमार का विरोध कर रहे जदयू MLA अनंत सिंह को भी इस मुलाकात से बड़ा झटका लगना माना जा रहा है

Nitish Kumar visits Neeraj Kumar
Nitish Kumar visits Neeraj Kumar- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार दोपहर पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार और विधान पार्षद नीरज कुमार के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। नीरज कुमार पिछले दिनों बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 23 अक्टूबर को होने वाले पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार की इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जान चुके हैं। इलाज के बाद 21 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद गुरुवार को नीतीश कुमार ने उनके आवास पहुंचकर स्वास्थ्य का हाल जाना।

स्वास्थ्य के साथ चुनावी तैयारी भी अहम

नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार हैं। इस सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले उनकी तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती रहने से उनके चुनावी अभियान पर भी असर पड़ने की संभावना रही। हालांकि, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत की स्थिति है।

पटना स्नातक सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। नीरज कुमार के सामने जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में हैं। इस चुनाव को जदयू के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नीरज कुमार पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से उनका पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है।

NSIT
Nsmch

नीतीश कुमार का नीरज कुमार के आवास पहुंचकर उनका हाल जानना ऐसे समय में हुआ है, जब मतदान में अब बहुत कम समय बचा है। फिलहाल चुनावी मुकाबले के बीच नीरज कुमार के स्वास्थ्य और मतदान को लेकर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।


अभिजीत की रिपोर्ट