LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: सुपौल के 13 मतदान केंद्रों पर कल होगा मतदान, 9461 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कल होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी हो गई। पोलिंग पार्टियाँ चुनाव सामग्री और मतपेटी के साथ केंद्रों के लिए रवाना हो गए है....

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: सुपौल के 13 मतदान केंद्रों पर
सुपौल के 13 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान- फोटो : विनय कुमार मिश्रा

Supaul : कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सुपौल जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को जिले के कुल 13 मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इस प्रतिष्ठित निर्वाचन में जिले के कुल 9,461 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


मतदाताओं का आंकड़ा और प्रशिक्षण

प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले कुल 9,461 मतदाताओं में 7,261 पुरुष और 2,200 महिला स्नातक मतदाता शामिल हैं। चुनाव ड्यूटी में तैनात मतदानकर्मियों को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में गहन प्रशिक्षण दिया गया, ताकि मतदान और मतपेटी की प्रक्रियाओं को निर्वाचन आयोग के तय दिशा-निर्देशों के अनुसार सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।


प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्र

सघन प्रशिक्षण के पश्चात सभी पोलिंग पार्टियों को मतपेटी (Ballot Boxes) और जरूरी चुनाव सामग्री सौंपकर संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। पारदर्शी चुनाव संचालन के लिए जिले के सभी 11 प्रखंड कार्यालय परिसरों तथा अंचल कार्यालयों में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।


'शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव जिला प्रशासन की प्राथमिकता'

जिला प्रशासन का मुख्य ध्येय मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह से भयमुक्त और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए तैनात दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार मुस्तैदी से कार्य करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

NSIT
Nsmch

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट