LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Gaya cane bomb recovered: गया में जमीन में गड़ा ढाई किलो का केन बम बरामद, बड़ी साजिश नाकाम

Gaya cane bomb recovered: गया के महराव गांव में सुरक्षाबलों ने जमीन में गड़ा ढाई किलो का केन बम बरामद किया। बड़ी नक्सली साजिश नाकाम।

Gaya cane bomb recovered
गया मे सुरक्षाबलो को मिली बड़ी सफलता- फोटो : social media

Gaya cane bomb recovered: गया में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के महराव गांव में चलाए गए अभियान के दौरान जमीन में गड़ा करीब ढाई किलो का केन बम बरामद किया गया।सुरक्षा बलों ने मौके से पांच जिंदा कारतूस, 12 वोल्ट की बैटरी, कुछ दवाइयां और दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, नक्सलियों ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश के तहत इस केन बम को लगाया था।

बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही केन बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया। डिफ्यूजन के दौरान जोरदार आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास का इलाका गूंज उठा। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और संभावित नक्सली गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Diarch GO

गया से मनोज की रिपोर्ट