LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

GAYAJI NEWS : गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की धूम, ‘राष्ट्र सेवा और महिलाएँ’ विषय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

GAYAJI NEWS : गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला

GAYAJI : गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीसी इकाई, एनएसएस इकाई एवं कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्र सेवा और महिलाएँ” विषय पर लघु संगोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी 6 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल पंकज कुमार, प्रोफेसर इनचार्ज डॉ शगुफ्ता अंसारी, एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर डॉ नगमा शादाब एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कर्नल पंकज कुमार ने कहा कि अनुशासन, एकता और समर्पण के साथ युवा पीढ़ी राष्ट्र सेवा में अहम भूमिका निभा सकती है। डॉ नगमा शादाब ने सेना में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने महिलाओं को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

Diarch GO

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुभांगी मिश्रा, प्रीति, मुन्नी, श्वेता, साक्षी, स्वेच्छा रानी, ब्यूटी कुमारी, मानसी कुमारी, शीतल कुमारी और आँचल ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम में डॉ जया चौधरी, डॉ अनामिका कुमारी, प्रीति शेखर, डॉ अमृता कुमारी घोष, डॉ फरहीन वज़ीरी, डॉ दीपिका, डॉ वीणा कुमारी, डॉ सीमा कुमारी, डॉ किरण कुमारी सहित कई छात्राएँ उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch