LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : गयाजी में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया पिंडदान, पितरों की आत्मा की शांति के लिए फल्गु तट और विष्णुपद में किया तर्पण

Bihar News : पूर्व मंत्री और पटना साहिब के बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने गयाजी ने पूर्वजों की आत्मा के शांति के लिए पिंडदान किया......पढ़िए आगे

Bihar News : गयाजी में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
सांसद ने किया पिंडदान - फोटो : MANOJ

GAYAJI : पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद सोमवार को मोक्षदायिनी नगरी गयाजी पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और मुक्ति के निमित्त एक दिवसीय पिंडदान एवं तर्पण का अनुष्ठान किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गयाजी में किया गया पिंडदान पितरों को अक्षय तृप्ति प्रदान करता है, इसी परंपरा का निर्वहन करने भाजपा के दिग्गज नेता फल्गु नदी के तट पर पहुंचे।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने अपने इस धार्मिक प्रवास के दौरान गयाजी के प्रमुख वेदियों पर जाकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सबसे पहले फल्गु नदी के तट पर तर्पण किया, जिसके बाद विष्णुपद मंदिर और अक्षयवट में विधिवत पिंडदान का अनुष्ठान संपन्न किया। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पूर्ण श्रद्धा के साथ अपने पूर्वजों को याद किया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Diarch GO

पिंडदान की यह पूरी प्रक्रिया शास्त्रीय विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराई गई। विष्णुपद मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने विशेष मंत्रों के साथ अनुष्ठान पूर्ण कराया। सूत्रों के अनुसार, पूरे कर्मकांड के लिए मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए गए थे ताकि पूजा-अर्चना के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और शास्त्रों के अनुरूप मर्यादा बनी रहे।

सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए, पिंडदान का आयोजन किसी खुले स्थान के बजाय मंदिर के सुरक्षित और निर्धारित हिस्से में किया गया। इस दौरान आम श्रद्धालुओं की आवाजाही को कुछ समय के लिए सीमित रखा गया था ताकि गरिमापूर्ण तरीके से अनुष्ठान हो सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आए। 

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट