LATEST NEWS

  • Cockroach Found in Tadka in Sahu Hotel
  • तड़का में कॉकरोच, किचन में गंदगी का अंबार! साहू होटल पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

  • Bihar Firing:  दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
  • Bihar Firing: दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा

  • Smoke in Moving Bus on Hajipur Patna Highway Sparks Panic
  • Bihar Bus Incident: हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में धुआं, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

  • Vaishali Road Accident
  • वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

  • Bakhtiyarpur Road Accident
  • बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

Bihar News: मगध मेडिकल अस्पताल में फिर बवाल, नवजात की जानकारी लेने पहुंचे परिजन गार्डों से भिड़े

Bihar News: मेडिकल अस्पताल में एक बार फिर मरीज के परिजनों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।

Bihar News: मगध मेडिकल अस्पताल में फिर बवाल, नवजात की जानकार
मेडिकल में बवाल- फोटो : MANOJ

Gayaji: मगध मेडिकल अस्पताल में एक बार फिर मरीज के परिजनों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नवजात बच्चे की तबीयत की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे परिजनों को सुरक्षा गार्डों द्वारा रोके जाने के बाद कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद निवासी एक परिवार अपने नवजात बच्चे का इलाज कराने मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचा था। बच्चे को दो सितंबर को अस्पताल के एनआईसीयू में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अनुसार नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे की तबीयत को लेकर परिवार के कई सदस्य लगातार अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से जानकारी लेने की कोशिश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी परिजन बच्चे की स्थिति जानने और डॉक्टर से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोक दिया। परिजनों और गार्डों के बीच इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के बाहर स्थित पोर्टिको में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ लाठी-डंडे चलने की बात सामने आई है। घटना को लेकर अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

इस घटना ने एक बार फिर मगध मेडिकल अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों के परिजनों के साथ समन्वय को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर हालत में भर्ती नवजात के परिजन स्वाभाविक तौर पर अपने बच्चे की स्थिति जानना चाहते थे, लेकिन जानकारी लेने के दौरान विवाद की स्थिति क्यों बनी, यह भी जांच का विषय है।अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन मरीजों के परिजनों को चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए स्पष्ट व्यवस्था और बेहतर समन्वय की जरूरत भी सामने आती है। खासकर एनआईसीयू जैसे संवेदनशील वार्ड में भर्ती नवजात के परिजनों के लिए जानकारी हासिल करने की मुकम्मल प्रक्रिया होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की गलतफहमी विवाद में तब्दील न हो।

फिलहाल घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अस्पताल परिसर में हुई इस घटना ने मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा के साथ-साथ अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- मनोज कुमार