LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : पत्नी ने जीना किया मुहाल...सास ने जमकर किया प्रताड़ित, तंग आकर युवक ने खुद को किया आग के हवाले, अस्पताल जाने से पहले हुई मौत

Bihar News : पत्नी की बेवफाई और सास की प्रताड़ना के परेशान होकर युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया. अस्पताल जाने से पहले उसकी मौत हो गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : पत्नी ने जीना किया मुहाल...सास ने जमकर किया प्र
युवक ने की ख़ुदकुशी - फोटो : MANOJ

GAYA : पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने रविवार को पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। मामला शेरघाटी थाना क्षेत्र के शास्त्री मोहल्ला शेखपुरा की है। एक ओर जहां पत्नी अपने सुहाग के लिए महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिरों में पूजन अर्चना कर रही थी। बाबा भोले से अपने सुहाग की कामना कर रही थी। वहीं दूसरी ओर एक पति ने पत्नी के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। 

युवक के मौत के उपरांत रोते बिलखते स्वजन ने बताया कि युवक का पत्नी और सास से विगत कुछ दिनों से विवाद  चल रहा था। मृतक की बहन जूली कुमारी ने बताया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर भाई ने कथित रूप से पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। इधर घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसर गया। महाशिवरात्रि का पर्व पूरी तरह ग़म में बदल गया। मृतक की पहचान प्रभु महतो के  पुत्र सतेंद्र कुमार महतो उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में की गई है।

Diarch GO

मृतक की बहन जूली के अनुसार सतेंद्र का अपनी पत्नी स्वीटी देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। स्वजन का आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। दोनों के बीच आपसी अविश्वास को लेकर तनाव बना रहता था। उनका कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला थाने तक पहुंच चुका था। एक बार आवेदन के आधार पर सतेंद्र को थाने में भी रखा गया था।

परिजनों का आरोप है कि सतेंद्र की सास भी उसे लगातार धमकी देती थी। आठ वर्ष पूर्व सतेंद्र की शादी हुई थी। दो नाबालिग बेटियां हैं। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी कुछ दिन पहले बच्चों के साथ मायके चली गई है। जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रह रहा था। बताया जाता है कि दोनों कुछ समय हैदराबाद में भी रह रहे थे। स्थानीय लोगों के बताया कि सतेंद्र ने हाल ही में मुहल्ले में जमीन खरीदी थी। पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को बचाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक अवर निरीक्षक राजकिशोर सिंह, अवर निरीक्षक रूपा कुमारी, मोहम्मद इम्तियाज एवं रविराज ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन और स्वजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से मुहल्ले में शोक का माहौल है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट