LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बोधगया में विंटर टूरिस्ट सीजन का आगाज: इस तारीख से गया-दिल्ली के बीच शुरू होंगी एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स

बोधगया में विंटर सीजन को देखते हुए एअर इंडिया 25 अक्टूबर से गया और दिल्ली के बीच दो जोड़ी विमान सेवा शुरू करने जा रही है। नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

बोधगया में विंटर टूरिस्ट सीजन का आगाज:  इस तारीख से  गया-दिल

Gayaji -  बोधगया में आगामी विंटर टूरिस्ट सीजन को देखते हुए एअर इंडिया ने गया से दिल्ली के बीच अपनी विमान सेवा को फिर से विस्तार देने का निर्णय लिया है। यह सेवा 25 अक्टूबर से विधिवत शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया ने अपना नया विंटर शेड्यूल गया एयरपोर्ट प्रशासन को भेज दिया है। हर साल सर्दियों के मौसम में बोधगया में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और बौद्ध श्रद्धालु आते हैं, जिन्हें इस सीधी उड़ान सेवा से काफी सहूलियत होगी। 

क्या होगा उड़ानों का समय?

एअर इंडिया ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिन में दो अलग-अलग समय पर उड़ानों का निर्धारण किया है:

  • पहली उड़ान: सुबह 10:00 बजे गया से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

  • दूसरी उड़ान: शाम 04:45 बजे गया से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी।

इन उड़ानों के शुरू होने से न केवल दिल्ली और गया के बीच आवागमन सुगम होगा, बल्कि कनेक्टिंग फ्लाइट्स के जरिए विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी बोधगया पहुंचना आसान हो जाएगा।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

अक्टूबर से मार्च तक बोधगया में पर्यटन का मुख्य सीजन होता है। एअर इंडिया के इस कदम से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में काफी उत्साह है। स्थानीय यात्रियों को भी अब दिल्ली जाने के लिए अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। जानकारों का मानना है कि उड़ानों की संख्या बढ़ने से गया एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और राज्य के पर्यटन राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Diarch GO