LATEST NEWS

  • Cockroach Found in Tadka in Sahu Hotel
  • तड़का में कॉकरोच, किचन में गंदगी का अंबार! साहू होटल पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन

  • Bihar Firing:  दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा बरामद
  • Bihar Firing: दुर्गा मेला परिसर में फायरिंग से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचा, देसी कट्टा

  • Smoke in Moving Bus on Hajipur Patna Highway Sparks Panic
  • Bihar Bus Incident: हाजीपुर-पटना हाईवे पर चलती बस में धुआं, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

  • Vaishali Road Accident
  • वैशाली में NH-22 पर हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी CNG कार, गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी

  • Bakhtiyarpur Road Accident
  • बख्तियारपुर में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, कई घायल

आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, विशेष अभियान में पुलिस को मिली सफलता

अपराध नियंत्रण और आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में गया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है....

आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, विशेष अभियान
आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : गया पुलिस ने जिले में अपराध नियंत्रण और आर्म्स एक्ट के अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गया पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह कार्रवाई टनकुप्पा थाना कांड संख्या 74/26 के तहत की गई है। पुलिस की इस तत्परता से इलाके में अपराधियों और फायरिंग के मामलों में शामिल तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है।

रास्ता रोककर गाली-गलौज और पिस्टल से फायरिंग का आरोप 

मामले की शुरुआत 8 अप्रैल 2026 को हुई थी, जब पीड़ित व्यक्ति ने टनकुप्पा थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन के अनुसार, पीड़ित अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव चोवार लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में धर्मेंद्र सिंह उर्फ फंटू सिंह ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। बात बढ़ते ही आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया था।

विशेष छापेमारी में पाई बिगहा निवासी नवीन कुमार गिरफ्तार 

घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर घटना में शामिल एक आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन कुमार उर्फ नवीन सिंह गया के रूप में की गई है।

मामले में पहले भी हो चुकी है एक गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी 

NSIT
Nsmch

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के मामले में पूर्व में भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य नामजद व अज्ञात अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी गया पुलिस गया पुलिस की इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई से आर्म्स एक्ट व रंगदारी/फायरिंग के मामलों में शामिल अन्य अपराधियों पर भी शिकंजा कसने की पूरी तैयारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था भंग करने और अवैध हथियारों के बल पर खौफ पैदा करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा फरार चल रहे शेष आरोपियों को भी जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

मनोज की रिपोर्ट