LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव से पहले आधी रात एक्शन, राजद प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, तेजस्वी बोले— RJD डरने वाली नहीं
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव से पहले आधी रात एक्शन, राजद प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस,

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: जन सुराज प्रत्याशी पर FIR,साइलेंस पीरियड में प्रचार पड़ा भारी! मचा हड़कंप

  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
  • Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग, दांव पर 150 उम्मीदवारों की किस्मत,

  •  MLA vs MLC
  • MLA vs MLC: MLA और MLC में क्या अंतर है? जानें चुनाव, कार्यकाल, वेतन और अधिकारों

  • Aurangabad robbery case
  • Aurangabad robbery case: औरंगाबाद में फर्जी पुलिसकर्मी बनकर युवक से लूटपाट, 30 हजार नकद छीने और 70 हजार

Bihar News : गया सर्किट हाउस में टला बड़ा हादसा, वीवीआईपी रूम में फटा एसी और लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर

Bihar News : बिहार के गया सर्किट हाउस में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सर्किट हाउस के कमरा नंबर 3 में अचानक एयर कंडीशनर (AC) फटने से भीषण आग लग गई....पढ़िए आगे

Bihar News : गया सर्किट हाउस में टला बड़ा हादसा, वीवीआईपी रू
सर्किट हाउस में आग - फोटो : MANOJ

GAYAJI : गया सर्किट हाउस में रूम नंबर 3 में एसी फटा और आग लगने की घटना हुई. एसी ब्लास्ट होते ही कमरे में आग लग गई. रूम नंबर 3 में आग लगते ही सर्किट हाउस में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. बगल में रूम नंबर दो था, जहां भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार पत्नी के साथ ठहरे हुए थे. संयोग से यह घटना सर्किट हाउस के रूम नंबर 3 में हुई थी. इसके बाद मनोज कुमार एक तरह से बाल बाल बच गए. उन्हें रूम नंबर 2 से जो कि सर्किट हाउस के प्रथम तल्ले पर है. वहां से नीचे सुरक्षित अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी के द्वारा ले जाया गया.

कमरे में वीवीआईपी

वहीं, सर्किट हाउस के तीन नंबर रूम को मनोज कुमार के लिए अलाट किया गया था. इस कमरे में वीवीआईपी का रूकना होता है. बुधवार को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार को भी कमरा नंबर 3 अलाट किया गया था. किंतु मनोज कुमार ने कमरा नंबर तीन के बजाय कमरा नंबर दो को चुना और उसी में ठहरे थे. इसके बीच दोपहर को मनोज कुमार जिस कमरे में ठहरे थे, उसके बगल में रहे तीन नंबर कमरे में एसी का ब्लास्ट हुआ और आग लग गई. आग धीरे-धीरे फैलने लगी थी. रूम नंबर 2 में रहे मनोज कुमार कुछ समझ नहीं पा रहे थे. वहीं, सर्किट हाउस के कर्मी मौके पर पहुंचे. इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग और पुलिस अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अग्निशमन के द्वारा मनोज कुमार उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

डायरेक्टर ने नहीं लिया रूम

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि संयोग, कि उन्हें तीन नंबर रूम दिया गया था, जो उन्होंने नहीं लिया और दो नंबर रूम लिया और फिर रूम नंबर 3 में यह घटना सामने आई. यह सब ऊपर वाले की कृपा है. उन्हें और साथ में रहे परिवार को कोई नुकसान नहीं हुआ. अग्निशमन विभाग के जिला सहायक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि एसी का ब्लास्ट होने से सर्किट हाउस के रूम नंबर 3 में आग लगी. आग पर काबू पा लिया गया है. कोई क्षति नहीं हुई है.

घटना की जांच की मांग

बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने बताया कि वे सर्किट हाउस में ही थे. घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंचे. देखा कि आग लगी है. जानकारी ली कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार पत्नी के साथ घटना वाले कमरे के बगल में रूम नंबर 2 में ठहरे हुए थे. वे पत्नी के साथ सुरक्षित हैं. समय रहते मनोज कुमार को सुरक्षित निकाला गया और आग पर काबू पाया गया. भारत सरकार के एक विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार को रूम नंबर 3 दिया जा रहा था. जिला प्रशासन के द्वारा यह अलाउड किया गया था. किंतु उन्होंने कहा कि उन्हें दो नंबर रूम चाहिए. संयोग की बात है, कि तीन नंबर आवंटित हुआ था, लेकिन उनकी इच्छा थी, कि वह दो नंबर में रहे. अग्निशमन विभाग के लोगों के द्वारा उन्हें सुरक्षित रूप से नीचे उतारा गया. ईश्वर की बहुत बङी कृपा है, कि बड़ी घटना नहीं घटी.

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट