LATEST NEWS

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

Bihar News : राजद के नए बॉस तेजस्वी यादव ! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिले कई अधिकार, लालू की तरह हुई शक्ति

tejashwi yadav
tejashwi yadav- फोटो : news4nation

Bihar News : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव की शक्तियां बढ़ाने पर बड़ा फैसला हुआ है. राजद ने शनिवार को पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी से जुड़े फैसलों को लेने के लिए लालू प्रसाद यादव जैसे अधिकार दे दिए. इसका मतलब हुआ है कि अब तेजस्वी ही एक तरह से पार्टी के नंबर 1 होंगे. वही अब चुनावी उम्मीदवार तक का नाम तय कर सकेंगे. 

बैठक में लालू यादव ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज चुका है, तैयारी शुरू कर दें. 2 घंटे चली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप, मीसा भारती, राबड़ी देवी, और रोहिणी आचार्य सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए.

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले, आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई. बैठक में पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ कई बड़े नेता शामिल हुए. बैठक में सबसे मुख्य फैसले में तेजस्वी यादव को पार्टी से जुड़े मामलों में ज्यादा से ज्यादा निर्णय लेने के लिए नए अधिकार दिए गए. 

बैठक में हुए अहम फैसले में कई निर्णय लिए गए. पार्टी ने 'सांगठनिक चुनाव' कराने का निर्णय लिया है. इसके लिए रामचंद्र पूर्वे को मुख्य निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. पार्टी में पंचायत, ब्लॉक, बूथ, जिला, राज्य सभी पदों के लिए चुनाव होंगे. सूत्रों के अनुसार  मार्च तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद अप्रैल तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा.

NSIT
Nsmch

रंजन की रिपोर्ट