LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

Bihar News: तेज प्रताप यादव होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री ! लालू के लाल का ऐलान- गिराने जा रहे सरकार, होगा बड़ा खेला

बिहार में विधान सभा चुनाव के पहले राजद की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर tej प्रताप यादव के एक दावे से सियासी तूफान मच गया है. उन्होंने वीडियो जारी कर बिहार की सियासत में भूचाल मचा दिया है.

Tej Pratap Yadav
Tej Pratap Yadav- फोटो : news4nation

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार गिरने जा रही है. यह दावा शनिवार को राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने किया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें तेज प्रताप को सोफे पर बैठे हुए और एक पंक्ति बोलते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द सरकार गिराने जा रहे हैं... और अगला मुख्यमंत्री आपके ठीक सामने बैठा है.

तेज प्रताप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में सियासी उथल पुथल की अटकलें लगाई जा रही हैं. सीएम नीतीश के फिर से पलटी मारने के खबरें अभी अटकलें बनी हुई हैं. वहीं लालू यादव ने पहले ही अपने दरवाजे नीतीश के लिए खुले रहने की बातें कर दी हैं. 

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे कहते हैं कि हम सरकार गिराने जा रहे हैं, बहुत जल्दी… ये CM तो गए... समझिए. अगले सीएम आपके सामने बैठे हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने एक संदेश भी लिखा है. उन्होंने लिखा है कि लीडरशिप कोई पद या टाइटल नहीं है, यह एक्शन है. यह योग्यता से अधिक प्रयास के बारे में है. जब आप लगातार प्रयास करते हैं, तभी बदलाव आता है. ज्यादा सपने देखें, ज्यादा सीखें, ज्यादा करें.

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

पटना में चल रही राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के ठीक पहले तेज प्रताप यादव का यह वीडियो सियासी बवाल को बढ़ाने वाला हो सकता है. राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए हैं. वहीं तेजस्वी को बैठक में कई बड़े अधिकार दिए गए हैं. इसमें पार्टी सम्बन्धी फैसले लेने के लिए तेजस्वी को और अधिक ताकत दी गई है. 

NSIT
Nsmch

तेजस्वी के लिए न बढ़ जाए चिंता 

तेज प्रताप यादव का यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब बिहार में इसी वर्ष विधान सभा चुनाव होना है. इसे लेकर अभी राजद की तैयारी शुरू हो चुकी है. तेजस्वी यादव बिहार में संवाद यात्रा का कई चरण कर चुके हैं. अगर राजद को बहुमत आता है तो वे मुक्यमंत्री के चेहरे हो सकते हैं. लेकिन उसके पहले ही तेज प्रताप यादव ने वीडियो जारी कर सरकार गिराने के साथ ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में खुद का चेहरा भी बता दिया है.