LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

Bihar Teacher Appointment: बिहार में 28 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की होगी बहाली, प्राथमिक स्तर से स्कूलों में होगा बड़ा बदलाव

Bihar Teacher Appointment - बिहार के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से ही बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने को लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। न सिर्फ नए सिलेबस तैयार किये जा रहे हैं. बल्कि 28 हजार नए कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।

Bihar Teacher Appointment: बिहार में 28 हजार कंप्यूटर शिक्षक

PATNA -बिहार के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक स्तर से ही छात्रों को कंप्यूटर की जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। ताकि बच्चे प्रारंभिक स्तर से ही कंप्यूटर से जुड़ी चीजों को सीखना शुरू कर दे. जिसको लेकर न सिर्फ सिलेबस तैयार किया जा रहा है. बल्कि विशेष कंप्यूटर शिक्षकों की भी नियुक्ति करने की तैयारी की जा रही है। 

28 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति

जानकारी के अनुसार नए शिक्षण सत्र से ही कक्षा एक से 12वीं तक के लिए कंप्यूटर की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए विभागीय स्तर पर मध्य विद्यालय में 28000 कंप्यूटर शिक्षकों की बहाली भी होनी है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह 28000 कंप्यूटर शिक्षक कांट्रैक्ट बेसिस पर बहाल होंगे या बिहार लोक सेवा शिक्षक भर्ती के चौथे चरण से, इस पर अभी शिक्षा विभाग मंथन कर रहा है। जल्दी इसको लेकर बड़ा अपडेट जारी किया जाएगा।

इसके अलावा सिलेबस तैयार करने की जिम्मेदारी राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद को दी गई है। जिसे तैयार करने के बाद इसे सिलेबस में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद पहली कक्षा से 12वीं तक के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा मिलेगी।

एसीएस एस. सिद्धार्थ ने बताई थी योजना

पिछले दिनों शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने प्रारंभिक स्तर से ही कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर करने की दिशा में अपनी मंशा जाहिर की थी। जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। इसके बाद से ही विभाग ने यह तैयारी शुरू कर दी है। विभाग के विश्वसनीय सूत्रों की माने तो पहले चरण में मध्य विद्यालय में फिर इस साल के अंत तक प्रारंभिक विद्यालयों में भी कंप्यूटर की शिक्षा शुरू हो जाएगी।

NSIT
Nsmch