LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Darbhanga Rape Case: दरभंगा में मूक-बधिर विवाहिता से कथित गैंगरेप! 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Darbhanga Rape Case: दरभंगा में मूक-बधिर विवाहिता से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

Darbhanga Rape Case

Darbhanga Rape Case: बिहार के दरभंगा जिले में एक मूक-बधिर विवाहिता के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, महिला और उसके पति व सास मूक-बधिर हैं। घटना के बाद महिला अपनी बात तुरंत दूसरों तक नहीं पहुंचा सकी। बाद में सास और पति को जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना दी गई।

पति और सास घर से बाहर गए थे

बताया गया कि रविवार सुबह महिला का पति राजमिस्त्री के साथ काम करने के लिए पास के गांव गया था। उसकी सास भी जलावन लेने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे महिला घर के पीछे शौचालय की ओर गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

सास के लौटने पर बताई घटना

कुछ देर बाद जब सास घर लौटी तो महिला ने उसे इशारों के जरिए अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। शाम को पति के घर लौटने के बाद उसे भी मामले के बारे में बताया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश

सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी साक्षी कुमारी, डीएसपी प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीश पोद्दार और रामपृत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी देव नारायण यादव की तलाश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पीड़िता से मिली जानकारी और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए भी छापेमारी की जा रही है। मामले में आरोपों की पूरी सच्चाई पुलिस जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।