LATEST NEWS

  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया काबू
  • पटना के व्यस्त बोरिंग रोड चौराहे पर डिजिटल स्क्रीन में लगी आग, दमकल की 4-5 गाड़ियों ने पाया

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

Katihar News: युवक की हत्या मामले का खुलासा , कटिहार ने हथिया के साथ पांच आरोपियों को धर दबोचा

30 दिसंबर 2024 को कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई वरंडी नदी के निकट अखिलेश यादव की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मोहम्मद तारिक, दिलीप यादव, गुलशन कुमार, रंजीत कुमार और विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Katihar Murder
हत्या मामले का खुलासा- फोटो : Reporter

Katihar News: नए साल का पहला दिन कटिहार पुलिस की सफलता के रूप में दर्ज हुआ है। 30 दिसंबर 2024 को कोढ़ा थाना क्षेत्र के पवई वरंडी नदी के निकट अखिलेश यादव की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मोहम्मद तारिक, दिलीप यादव, गुलशन कुमार, रंजीत कुमार और विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो देसी कट्टे और तीन खोखे भी बरामद किए हैं। एसपी वैभव शर्मा ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 30 दिसंबर को पार्टी के बहाने बुलाकर जमीन खरीद-बिक्री के काम में लगे अखिलेश को उसके साथियों ने पैसे के लेन-देन के विवाद के कारण हत्या कर दी। 

प्रारंभ में मृतक की पहचान अज्ञात थी, लेकिन बाद में उसकी पहचान और सत्यापन के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिवार के सदस्यों के बयान के आधार पर हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहे थे, लेकिन स्थानीय सूचनाओं के आधार पर मामले की गहराई से जांच की गई।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह