LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

रिटायर्ड डीएसपी के घर पर ही चोरों ने कर लिया हाथ साफ! 20 से 25 लाख के गहने और 70 हजार कैश लेकर भागे

कुंदन कुमार ने बताया कि वह सचिवालय में कार्यरत है। आज पड़ोसियों के द्वारा उसे चोरी होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह आनन-फानन में परिवार के साथ अपने घर पहुंचा।

रिटायर्ड डीएसपी के घर पर ही चोरों ने कर लिया हाथ साफ! 20 से
रिटायर्ड DSP के घर भीषण चोरी!- फोटो : news4nation

Bihar Crime: बाढ़ थाना अंतर्गत भेटगांव रोड में रिटायर्ड डीएसपी के बंद घर से चोरों ने चोरी कर ली। रिटायर्ड डीएसपी की पत्नी घर में अकेली रहती थी और वह गुरुवार को पटना अपने बेटे से मिलने गई हुई थी। उसी दौरान रात्रि में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

पीड़ित कुंदन कुमार ने बताया कि वह सचिवालय में कार्यरत है। आज पड़ोसियों के द्वारा उसे चोरी होने की सूचना मिली। जिसके बाद वह आनन-फानन में परिवार के साथ अपने घर पहुंचा। जहां उसने घर का ताला टूटा देखा। घर के अंदर पांच अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि घर से लगभग 20 से 25 लाख के गहने, महंगे कपड़े और 70 हजार कैश की चोरी हुई है। 

बंद घर का ताला तोड़कर दिया चोरी को अंजाम

पीड़ित कुंदन कुमार के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है जिसका डीभीआर समझकर चोर वाई-फाई उखारकर ले गए। जिसके बाद 112 को सूचना दी गई। 112 मौके पर पहुंची है। वहीं बाढ़ थाना को इसकी सूचना दी गई लेकिन घंटो बीत जाने के बाद भी बाढ़ थाना की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। मौके पर पहुंचे 112 के एएसआई प्रिंस कुमार ने बताया कि बंद घर का ताला तोड़कर पांच अलमारी के लॉकर से गहने और कैस की चोरी हुई है। वहीं महंगे कपड़े और अन्य सामानों की भी चोरी परिजन बता रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी।

NSIT
Nsmch