LATEST NEWS

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

Bihar Crime News : कटिहार में बंद स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, आधा दर्जन कमरों का ताला तोड़कर लाखों का सामान किया गायब

Bihar Crime News : कटिहार में चोरों का तांडव लगातार जारी है. इसी कड़ी में चोरों ने बंद स्कूल का ताला तोड़कर लाखों का सामान गायब कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : कटिहार में बंद स्कूल को चोरों ने बनाया नि
चोरों ने मचाया तांडव - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इस बार विद्या के मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। बता दें की कटिहार बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया पंचायत के वार्ड नंबर 14 में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय गौरीडीह में चोरों ने 6 कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

इस घटना की जानकारी देते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार ने बताया कि शनिवार को पढ़ा कर रविवार और गुरुनानक जयंती को लेकर दो दिनों के लिए स्कूल बंद हुआ था। लेकिन रविवार के संध्या को विद्यालय के प्रांगण में खेल रहे बच्चों ने विद्यालय के कुछ कमरों का गेट खुला देखा तो ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने संध्या लगभग 5:00 बजे मुझे फोन कर सूचना दिया कि स्कूल के कुछ कमरों का गेट खुला हुआ है। 

कहा की सूचना मिलने के बाद मैं विद्यालय पहुंचा तो देखा की विद्यालय के 6 कमरों का ताला टूटा है। साथ ही उसमें रखा सामान चावल, दाल, नमक, तेल, टेबल, एमप्लीफायर, माइक, होरन का यूनिट के साथ कुछ अन्य सामान गायब है। वही आंगनबाड़ी केंद्र का भी ताला टूटा हुआ था,जिसके बाद देर शाम इस घटना की सूचना बरारी पुलिस को दी गई। बरारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले के तफ्तीश में जुटी हुई हैं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट