LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पति से हुए विवाद के बाद साड़ी के पल्लू को फंदा बनाकर फांसी पर झूली विवाहिता, आठ साल पहले अपनी पसंद के लड़के से किया था प्रेम विवाह

SHEIKHPURA NEWS - प्रेम विवाह के आठ साल बाद पति से हुए झगड़े ने विवाहिता को इतना नाराज कर दिया कि उसने दो छोटे बच्चों की परवाह नहीं की और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने महिला का शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति से हुए विवाद के बाद साड़ी के पल्लू को फंदा बनाकर फांसी प
विवाहिता ने की आत्महत्या- फोटो : NEWS4NATION

SHEIKHPURA - पति से हुए झगड़े के बाद विवाहिता ने आठ साल के रिश्ते को भूलाते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान पति घर पर मौजूद नहीं था। जब उसे पत्नी के सुसाइड की खबर मिली तो वह हैरान रह गया। मृतका का नाम मधु कुमारी बताया गया है। 

घटना शेखपुरा के बाऊ घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत वाउघाट गांव की है। जहां रहनेवाले शत्रुध्न रजक ने मधु कुमारी से प्रेम विवाह किया था। आठ साल के रिश्ते में दोनों के दो बच्चे हुए, जिनकी उम्र छह और तीन साल है।  मधु का मायके निकटवर्ती लखीसराय जिला अंतर्गत किऊल गांव बताया गया है। घटना की खबर मिलते ही मायके से लोग भी बाऊ घाट पहुंच गए।

Diarch GO

मायके वालों का कहना है कि छठ के समय दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था, लेकिन उस समय से सब कुछ सही चल रहा था। अचानक घटना से मायके वाले भी अचंभित है।

वहीं पति ने बताया कि वह बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार को वह नर्सिंग की पढ़ाई के सिलसिले में लखीसराय गया था। वहीं घर से आए कॉल से पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का खबर मिली। तब वह आनन-फानन में वहां से भागे दौड़ा गांव पहुंचा। 

NSIT
Nsmch

बाऊ घाट थाना अध्यक्ष सोनम कुमारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पति के साथ हुए विवाद को लेकर महिला ने साड़ी के पल्लू का फंदा बनकर घर के छत से झूलकर सुसाइड कर लिया। स्थानीय थाना में एक यूडी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है