LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड से बात न करने पर उठाया बड़ा कदम

समस्तीपुर के कल्याणपुर में प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने आत्महत्या की। पति से विवाद और सोशल मीडिया पर बढ़ते संबंधों ने घटना को अंजाम तक पहुंचाया।

समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने की आ
प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने आत्महत्या की- फोटो : freepik

Samastipur crime News: समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम गांव से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते पति से विवाद होने के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान राज किशोर शाह की पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी महिला

प्रियंका सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बेहद सक्रिय थी।इंस्टाग्राम के जरिए जहानाबाद निवासी एक युवक से उसका प्रेम संबंध हो गया था। वह अक्सर उससे फोन पर बातचीत करती थी, जिसकी जानकारी उसके पति को हुई। पति द्वारा चेतावनी देने और डांटने के बाद प्रियंका ने यह कदम उठाया।

Diarch GO

परिवार में बढ़ा तनाव

प्रियंका की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी और वह तीन बच्चों की मां थी। बीते कुछ महीनों से प्रियंका का सोशल मीडिया पर समय बिताना और प्रेमी से बातचीत करना घर में तनाव का कारण बन गया था। घटना से एक रात पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह पति ने प्रियंका को दूसरे कमरे में पंखे से लटका पाया।

पुलिस जांच और बयान

सदर डीएसपी विजय महतो ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतका का मोबाइल पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, और अब तक किसी भी पक्ष से आवेदन दर्ज नहीं कराया गया है।

NSIT
Nsmch

परिजनों का बयान

प्रियंका के पति के बड़े भाई ने बताया कि दो-तीन दिन पहले पति-पत्नी के झगड़े के बाद मृतका के मायके वालों को बुलाया गया था। मायके वालों ने प्रियंका को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने साफ तौर पर प्रेमी के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया।