LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Crime In Kaimoor: पिकअप के शीशे पर अंडा फेंककर 60 हजार की लूट, अजीबोगरीब लूट से मचा हड़कंप

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में केवा नहर के निकट बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इंडेन गैस की डिलीवरी करके लौट रहे पिकअप चालक के वाहन के शीशे पर अंडा फेंका। चालक ने गाड़ी रोकी, 4 अन्य अपराधी वहां पहुंचे और कट्टा दिखाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया

bihar News
अजीबोगरीब लूट से मचा हड़कंप- फोटो : Reporter

Crime In Kaimur: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब लूट की घटना सामने आई है। रविवार शाम, एक इंडेन गैस डिलीवरी वाले पिकअप चालक को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने पिकअप के शीशे पर अंडा फेंककर चालक की दृष्टि बाधित की और फिर कट्टा दिखाकर उससे 60,401 रुपये लूट लिए।

घटना के अनुसार, दुर्गावती से गैस डिलीवरी देकर लौट रहा पिकअप चालक जय गोविंद यादव जब केवां नहर के पास पहुंचा, तो बाइक सवार चार बदमाशों ने पहले अंडा फेंका और फिर कट्टा दिखाकर उसे घेर लिया। चालक की गाड़ी रोकने के बाद बदमाशों ने उससे मारपीट की और उसके पास मौजूद नकदी लूटकर फरार हो गए।

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के पास कुछ अहम सुराग हैं और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह घटना क्षेत्र में अपराधियों की नई चाल को दर्शाती है। बदमाश अंडे फेंककर चालक की दृष्टि बाधित कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट-