LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

ROAD ACCIDENT IN KAIMUR - खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत आठ गंभीर, शादी समारोह में जा रहे थे सभी

ROAD ACCIDENT IN KAIMUR - कैमूर जिले के दुर्गावती में शुक्रवार देर शाम शादी समारोह में जा रही स्कॉर्पियो खड़े ट्रेलर में घुस गई। इस दौरान गाड़ी में दस लोग मौजूद थे, जिसमें एक की मौत हो गई, आठ गंभीर बताए गए हैं.

ROAD ACCIDENT IN KAIMUR - खड़े ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार स्
ट्रेलर में घुसी स्कॉर्पियो, एक की मौत- फोटो : देवब्रत तिवारी

BHABHUAA – बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है जहां दुर्गावती में मरहियां के समीप नेशनल हाईवे 2 पर एक खड़ी ट्रेलर में स्कॉर्पियो घुस गई। इस दौरा स्कॉर्पियो में 10 लोग सवार थे। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।  जाने से वही एक युवक सुरक्षित बच गया। घटना शुक्रवार की संध्या 5 बजे के आसपास की बताई गई है। बताया जाता है कि सभी लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर करारी गांव से चैनपुर थाना क्षेत्र के नौघरा गांव शादी समारोह में जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस व स्थानीय समाजसेवी आनंद सिंह के द्वारा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया। जहां सभी का उपचार करने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा इतना भयावह था कि देखने के बाद लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। मृतक की पहचान करारी गांव निवासी नसीम खान के पुत्र जसीम खान उम्र 30 वर्ष के रूप में की गई  हैं।

वहीं घायलों में (1) आतिफ खान उम्र 25 वर्ष पिता निजामुद्दीन (2) रब्बार खान उम्र 24 वर्ष पिता हकीमुद्दीन खान (3) सैफ खान उम्र 27 वर्ष पिता नसीम खान (4) अजीम खान उम्र 25 वर्ष पिता शमीम खान (5) सादाब खान उम्र 20 वर्ष पिता नसीम खान (6) अमीर खान उम्र 25 वर्ष पिता जियाउद्दीन खान (7) शायाब खान उम्र 20 वर्ष (8) सोनू खान उम्र 32 वर्ष पिता हाशिमुदिन खान के रूप में हुई है। घटना की खबर सुनते ही गांव सहित क्षेत्र में गम का माहौल छा गया। 

वहीं हालात का जायजा लेने के लिए स्थानीय पूर्व विधायक अंबिका सिंह यादव, राजद नेता अजीत सिंह, जन सुराज के नेता आनंद सिंह डुमरी मुखिया प्रतिनिधि पिंकू सिंह जेवरी मुखिया प्रतिनिधि दीपक सिंह बब्बू सिंह एवं गुड्डू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे हुए थे।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - देवब्रत तिवारी