LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

BIHAR CRIME - गरीबों को बड़े सपने दिखाकर लॉटरी का धंधा करनेवालों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार ठिकानों पर छापेमारी, पांच गिरफ्तार, एसपी खुद कर रहे थे लीड

BIHAR CRIME - लॉटरी के फलफूल रहे कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने एक साथ लॉटरी का धंधा करनेवाले कई ठिकानों पर कार्रवाई की है। जिसमें पांच लोग गिरफ्तार किये गए हैं। वहीं किंग पीन पर कार्रवाई बाकी है।

BIHAR  CRIME - गरीबों को बड़े सपने दिखाकर लॉटरी का धंधा करने
डेहरी में लॉटरी के धंधेबाजों पर कार्रवाई- फोटो : RANJAN KUMAR

DEHRI ON SONE - खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ एसटीएफ तथा रोहतास पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है तथा जिले के चार अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर पांच धंधेबाजों को हिरासत में लिया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार खुद छापामारी में शामिल रहे। 

जानकारी के अनुसार डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर इलाके में दो जगह पर छापेमारी चल रही है। जबकि मोहन बिगहा में एक ठिकाने पर यह छापेमारी की जा रही है। वही चेनारी के सबराबाद में भी एक राइस मिल में छापामारी चल रही है। छापामारी में डेहरी के पूजा मिक्सिंग लैब के संचालक राजेश गुप्ता के मकान से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी के टिकट, कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं। जहां से रिशु कुमार, खीरू कुमार, शिवम कुमार को हिरासत में लिया गया है। 

जबकि बारह पत्थर से प्रकाश पासवान तथा उसके पुत्र सोनू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इन लोगों के पास से आपत्तिजनक सामान, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रिंटर तथा लॉटरी के टिकट बरामद हुए हैं। चेनारी के सबरावाद तथा डेहरी के तीन ठिकानों पर यह छापामारी की जा रही है। 

बता दे कि रोहतास में बड़ी संख्या में अवैध रूप से लॉटरी का संचालन की सूचना मिली है और इसका किंग-पिन डेहरी का रहने वाला एक लॉटरी कारोबारी है। पुलिस जिसकी तलाश कर रही है।

NSIT
Nsmch

REPORT - RANJAN SINGH