LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Police Brutality: पैक्स चुनाव के दौरान घर में घुसकर पुलिस ने किया था तोड़ फोड़, सीसीटीवी फुटेज आया सामने,डीएसपी ने कहा- जांच जारी

29 नवंबर को कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान बूथ के अंदर घुसकर हंगामा किया जा रहा था. जिन्हे खदेड़ते हुए पुलिस पहुंची और जमकर तोड़फोड़ किया जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

BIHAR NEWS

Police Brutality: एक तरफ बिहार पुलिस के आला अधिकारी पुलिस को पीपुल्स फैंडली बनाने की बात करते हैं वहीं कई बार पुलिस के कारनामों को सुन कर लोगों का रुह तक कांप जाता है. एक सीसीटीवी फुटेज  कैमूर जिले से सामने आया है. कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पैक्स चुनाव के दौरान एक घर में घुसकर पुलिस द्वारा तोड़ - फोड़ करने का सीसीटीवी में कैद हो गया, जो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि 29 नवंबर को कुदरा थाना क्षेत्र के ससना पंचायत में पैक्स चुनाव के दौरान बूथ के अंदर घुसकर हंगामा किया जा रहा था. जिन्हे खदेड़ते हुए पुलिस पहुंची  और जमकर तोड़फोड़ किया जिसका सीसीटीवी फुटेज  वायरल हो रहा है।

Diarch GO

वायरल सीसीटीवी फुटेज मामले पर मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि कि वीडियो 30 नवंबर शनिवार का है. ससना पंचायत में पैक्स इलेक्शन के वोटिंग के दौरान असामाजिक तत्व द्वारा बूथ में जबरदस्ती घुसने का मामला सामने आया था, जिसमें सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सबको खदेड़ा गया . इसी क्रम में पुलिस लोगों के घरों में घुस कर जमकर तोड़फोड़ की. डीएसपी ने कहा कि जो भी पदाधिकारी दोषी होंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 100 अज्ञात पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।

रिपोर्ट- देव तिवारी