LATEST NEWS

  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज जारी, त्योहारों को लेकर दिए कई अहम निर्देश
  • राजस्व संग्रहण में फिसड्डी 10 से अधिक DTO पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत का कड़ा एक्शन : शो-कॉज

  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी को भी दबोचा
  • सुपौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : देसी कट्टे के साथ एक बदमाश गिरफ्तार, लूटकांड के तीन अन्य आरोपी

  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख के चेक, सीएम ने की बात
  • कोलकाता चोरबागान हादसा: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने मुजफ्फरपुर पहुंचकर मृतक पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपे 25-25 लाख

  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी पर चला सरकार का डंडा
  • पटना DTO के लॉगिन से 547 वाहनों का खेल! फर्जी रसीदों पर निबंधन, जांच में खुली पोल; अधिकारी

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

Katihar News: नए साल की बधाई आपको कर सकती है कंगाल, साइबर क्राइम का नया हथ‍ियार,पुलिस ने किया आगाह

नए साल के अवसर पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले बधाई संदेशों को देखने से पहले इस महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान में रखें। साइबर थाना पुलिस इस विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान चला रही है

cyber crime
पुलिस ने किया आगाह- फोटो : Reporter

Katihar News: नए साल के अवसर पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले बधाई संदेशों को देखने से पहले इस महत्वपूर्ण जानकारी को ध्यान में रखें। कटिहार साइबर थाना पुलिस इस विषय पर एक विशेष जागरूकता अभियान चला रही है।

 पुलिस के अनुसार, नए साल के शुभकामना संदेशों के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी का एक बड़ा नेटवर्क तैयार किया है। इस योजना के तहत, अनजान नंबर से शुभकामना या बधाई से संबंधित लिंक भेजा जाता है, जिस पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल हैक हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप, साइबर अपराधी आपके मोबाइल से सभी डेटा चुरा सकते हैं और आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं।

 कटिहार साइबर थाना पुलिस इस मुद्दे पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रही है। साइबर डीएसपी ने बताया कि किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त संदेशों के अलावा, नए साल के मौके पर गिफ्ट कूपन के नाम पर भी साइबर ठग सक्रिय हो सकते हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह