LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Crime In Kaimur: अपराधियों ने शिक्षक की मारी 5 गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

कैमूर जिले के मोहनिया भभुआ पथ पर शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मार दी ,जिसमें एक गोली उनके हाथ में लगी और जब वह भागने लगे तो कई राउंड फायरिंग करने की बातें सामने आ रही है।

Crime In Kaimur
अपराधियों ने शिक्षक की मारी गोली- फोटो : Reporter

Crime In Kaimur: कैमूर जिले के मोहनिया में एक शिक्षक पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली चला दी। यह घटना तब हुई जब शिक्षक रात में सड़क पर टहल रहे थे। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कैमूर जिले के मोहनिया में रात करीब 9 बजे एक शिक्षक इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू अंसारी पर बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना मोहनिया भभुआ पथ पर श्री हरि होटल के पास हुई। हमलावरों ने पीछे से आकर शिक्षक पर कई राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली उनके हाथ में लगी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से दो खोखा और एक पीलेट बरामद कर लिया है। चुन्नू प्राथमिक उर्दू विद्यालय मोहनिया शहर के वार्ड नंबर 7 में पढाते हैं। गोली मारने वाले कौन थे और किस कारण से चलाई गई यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है पुलिस जांच कर रही है ।

मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि रात्रि सवा दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि इम्तियाज अंसारी उर्फ चुन्नू अंसारी को बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। एक गोली उनके हाथ में लगी है। उनका उपचार अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में चल रहा है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी