LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

MOTHER-SON DIES IN FIRE ACCIDENT - दिवाली के दिन घर में लगी आग में झुलसकर मां-बेटे की मौत, खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज होने से हुआ हादसा

MOTHER-SON DIES - कैमूर जिले के दुर्गावती में गुरुवार सुबह एक घर में गैस लीकेज होने से एक घर में लगी आग में झुलसकर मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं उनकी तीन बेटियों की जान मुश्किल से बची। दिवाली के दिन हुई घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

MOTHER-SON DIES IN FIRE ACCIDENT - दिवाली के दिन घर में लगी
मां-बेटे की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल- फोटो : NEWS4NATION

BHABHUA दिवाली के दिन कैमूर में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिल के दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक घर में हुई गैस सिलेंडर के लीकेज होने से लगी आग में मां-बेटे की झुलसकर मौत हो गई। वहीं उनकी तीन बच्चियां इस हादसे में बाल बाल बच गई। घटना थाना क्षेत्र के बहेरा गांव का है. जहां इस हादसे के बाद मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने  दोनों मृतकों की पहचान किरण देवी और उसके 5 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है।

मृत महिला की बहन सुमन देवी ने बताया कि आज सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज होने लगा। जिसमें मेरी बहन अपनी तीन बेटियों को बचाने में सफल रही। लेकिन इकलौटे बेटे को बचाने में मां बेटा दोनों की जलकर मौत हो गयी।

Diarch GO

सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काफी मशक्कत के बाद पाया काबू गया। हालांकि तब तक दोनों की जान चली गई थी। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं बताया गया कि मृतका किरन देवी के पति सिंधु केवट दूसरे प्रदेश में काम करता है. उसे घटना की सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद परिवार के  लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

NSIT
Nsmch