LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

Accident in Katihar: बिहार में टला बड़ा हादसा, गैस टैंकर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, मचा हड़कंप

एन एच सड़क पर एक ट्रक और गैस टैंकर के बीच गंभीर टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा टल गया। इस घटना में एक ड्राइवर घायल हो गया।

Accident in Katihar
टला बड़ा हादसा- फोटो : Reporter

Accident in Katihar: कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र में एन एच सड़क पर गुरुवार सुबह कटरिया चौक के निकट एक ट्रक और गैस टैंकर के बीच गंभीर टक्कर होने से बड़ा सड़क हादसा टल गया। इस घटना में एक ड्राइवर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गैस टैंकर पूर्णिया की दिशा में आ रहा था, जबकि गिट्टी लोड ट्रक नवगछिया की ओर बढ़ रहा था। कटरिया चौक के पास दोनों वाहनों के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसके परिणामस्वरूप ट्रक एक ओर खड़ी जुगाड़ गाड़ी को रौंदते हुए मंदिर से टकरा गया, जिससे मंदिर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

घायल गैस टैंकर के ड्राइवर, रणधीर कुमार भंडारी, जिनकी उम्र 42 वर्ष है और जो मधुबनी जिले के निवासी हैं, को कुर्सेला पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटना को देखने के लिए इकट्ठा हो गए। कुर्सेला पुलिस ने अपनी सूझबूझ से गैस टैंकर को हटाकर सड़क पर लगे जाम को सुचारू किया।

रिपोर्ट- अजय शास्त्री