LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : शराब माफिया ने दारोगा का तोड़ा हाथ, गोली चलाकर पुलिस टीम ने बचाई अपनी जान, 10-15 गाड़ियों से आये शराब तस्करों ने किया हमला

Bihar News : बिहार में कानून ठेंगे पर हैं. पुलिसिया इकबाल के पतन का नमूना देखिये की दारोगा का हाथ तोड़ देता है और पुलिस टीम को जान बचाने के लिए गोली चलाते हुए भागना पड़ता है. पढ़िए आगे झी

शराब माफिया ने दारोगा का तोड़ा हाथ
शराब माफिया का पुलिस पर हमला - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : जिले में इन दिनों कैमूर में प्रशासन पर लगातार हमले हो रहे हैं। 2 दिन पहले ही कैमूर पुलिस पर डीजे बंद कराने को लेकर हमला हो गया था। जिसमें पुलिस जवान घायल हो गए थे। ताजा मामला जिले के ही दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जूपुर पोखरे के पास की है। जहां उत्पाद विभाग के द्वारा शराब चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 

इसी दौरान शराब पकड़ने के क्रम में शराब तस्करों से उत्पाद विभाग के पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसमें ASI सहित पुलिस के तीन जवान घायल हो गए। वहीं पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा भी हवाई फायरिंग की गई। 

उत्पाद थाना अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि टीम के द्वारा गाड़ियों की जांच की जा रही थी। तभी दो लोगों ने आकर जांच करने से मना कर दिया। जब उनसे पूछा गया की जांच क्यों नहीं होगी। तब वह लोग गाली गलौज कर कर भाग गए और दोबारा 10 से 15 गाड़ी लेकर आए और जांच टीम का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने पीटकर ASI का हाथ तोड़ दिया। साथ में दो लोग और घायल हैं। आरोपियों द्वारा लगातार फायरिंग किया जा रहा था। लाठी डंडे और पत्थर का भी उपयोग किया जा रहा था। जिसके चलते हम लोगों को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी और वहां से जान बचाकर भागना भी पड़ा।

दुर्गावती थाना में 10 लोगों के खिलाफ नामजद और लगभग एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर करा दिया गया है। अब देखते वाली बात होगी कैमूर पुलिस ऐसे शराब माफिया पर कब तक एक्शन ले पाती है क्योंकि पुलिस पर हो रहे लगातार हमले  से कहीं ना कहीं लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट