LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Liquor Ban News - कैमूर में तेल टैंकर से उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की बड़ी खेप किया बरामद, दो तस्करों को मौके से किया गिरफ्तार

Liquor Ban News - कैमूर जिले के बड़ौरा चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी तेल वाले टैंकर से 2141 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मौके से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

शराब की बड़ी खेप बरामद
शराब की बड़ी खेप बरामद- फोटो : देवव्रत तिवारी

Liquor Ban News - कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बड़ौरा चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की टीम ने मिनी तेल वाले टैंकर से 2141 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। वहीं पुलिस ने मौके से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों की पहचान उमाशंकर पांडे व दयाशंकर पांडे बक्सर जिले के बगेन थाना क्षेत्र के भादा गांव निवासी के रूप में की गई है।

दरअसल रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज 13 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर कैमूर जिले के सभी बॉर्डर स्थित चेक पोस्ट परिवहन जांच किया जा रहा था। वहीं इसी क्रम में यूपी की ओर से आ रही एक मिनी तेल टैंकर को रोककर जब जांच किया गया तो उसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया गया।

Diarch GO

इस घटना के संबंध में कैमूर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर आज वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिसको लेकर बड़ौरा चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में यूपी की ओर से एक मिनी तेल टैंकर आ रहा था। जिसको रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया गया। वहीं शराब की कुल मात्रा 2141 लीटर बताया गया है जबकि दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट