LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

LAND SURVEY SCAM: बिहार में गजब का खेल! जमीन किसी और की परचा किसी और के नाम, सीओ ने साधी चुप्पी

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के रहने वाले सुबोध कुमार सिंह अपनी जमीन के पर्चे पर हुए गबन से बेहद परेशान हैं। उनके अनुसार, उनके पास जमीन के सभी कागजात होने के बावजूद, उसी जमीन का एक हिस्सा शंकर सिंह के नाम पर काट दिया गया है।

Amazing game in Bihar!
बिहार में गजब का खेल!- फोटो : symbolic

LAND SURVEY SCAM: बिहार में जमीन सर्वे का काम चल रहा है । लोग जमीन सर्वे के लिए जरूरी कागजात इकट्ठा करने में जुटे हैं, लेकिन भूमि सर्वे के पूर्व कागजात तैयार करने में जमीन मालिकों के पसीने छूट रहे हैं। एक नई समस्या सामने आ रही है, वह है दलालों का झुंड। दलाल पूरी तरह से चांदी काट रहे हैं। 

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत करना निवासी सुबोध कुमार सिंह अपनी जमीन के परचे को लेकर बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि 1981 में खरीदी गई उनकी जमीन का परचा अब शंकर सिंह के नाम से कट गया है, जबकि शंकर सिंह उनके खेत पर मात्र बटाईदार था।

Diarch GO

सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने लगातार जमीन का रसीद कटाया है और उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। इसके बावजूद छह डिस्मिल जमीन का परचा शंकर सिंह के नाम से कैसे कट गया, यह समझ से परे है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने शंकर सिंह से इस बारे में पूछा तो वह परचा दिखाकर धमकाने लगा।


NSIT
Nsmch

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडलाधिकारी और अंचलाधिकारी से की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। सुबोध कुमार सिंह का कहना है कि यदि जल्द ही इस मामले का निपटारा नहीं हुआ तो स्थिति और बिगड़ सकती है।

अंचलाधिकारी मोना गुप्ता से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने मामले को टालने का प्रयास किया।