LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Crime In kaimoor: शराब तस्करी का अनोखा तरीका देखर हैरान रह गई पुलिस, ट्रक में तहखाना बना कर रखे 21 लाख शराब किया जब्त

Crime In kaimoor: 24 घंटे के अंदर 21 लाख रुपए के शराब के साथ कैमूर पुलिस ने दो वाहन जब्त किया है .ट्रक में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करने वाले 4 धंधेबाजों को पुलिस ने पकड़ा है।

 unique method of liquor smuggling
शराब तस्करी का अनोखा तरीका देखर हैरान रह गई पुलिस- फोटो : Reporter

Crime In kaimoor: 24 घंटे के अंदर 21 लाख रुपए के शराब के साथ कैमूर पुलिस ने दो वाहन जब्त किया है .ट्रक में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करने वाले 4 धंधेबाजों को पुलिस ने पकड़ा है। 

कैमूर जिले के समेकित जांच चौकी मोहनिया पर उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक में तहखाना बनाकर शराब तस्करी करने के मामले का खुलासा करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया है और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के टेंगरा मोड़ से रोहतास जिले के डेहरी में करनी थी डिलीवरी। उत्पाद विभाग की टीम को देखकर ट्रक से भागने के दौरान चालक की पैर में आई चोट। ट्रक से जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए है। वही एक दिन पहले इनोवा कार से 6 लाख रुपए की शराब जप्त हुई थी और तीन लोग गिरफ्तार हुए थे। नव वर्ष पर शराब को खपाने की योजना थी । जहां शराब तस्करों के मनसुबे पर उत्पाद विभाग ने पानी फेर दिया है।

 जानकारी देते हुए मुगलसराय के ट्रक चालक दीपक कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश के टेंगरा मोड़ पर ट्रक हमको दिया गया था उसकी डिलीवरी रोहतास जिले के सोन नदी पार देनी थी। जैसे ही समेकीत चेक पोस्ट मोहनिया पर गाड़ी रुकवाया गया तो गाड़ी के अंदर शराब निकली। मैं भागने लगा भागने के दौरान गिर जाने से मुझे चोट आई है। गाड़ी को पहुंचाने की एवज में ₹4000 मुझे देने के लिए उन लोगों द्वारा बताया गया था ।

 चेक पोस्ट मोहनिया के उत्पाद विभाग के प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया नव वर्ष को लेकर उत्पाद विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश से खाली ट्रक बिहार में प्रवेश किया तो नंबर प्लेट हल्का मुडा था और नंबर प्लेट पर मोबील भी पोता गया था। शंका हुआ तो ट्रक को रुकवा कर जांच किया जा रहा था। तभी चालक उतर कर भागने लगा। चालक को पकड़ लिया गया भगाने के दौरान इसको चोट आई और एक होमगार्ड के जवान को भी चोट आई है तो देखा गया कि ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर शराब की तस्करी हो रही है। उसके अंदर से 993 लीटर विदेशी शराब जप्त हुआ है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए है, ₹4000 गाड़ी पहुंचाने के एवज में मिलने की बात जानकारी मिली है। इसके पहले भी इनोवा कार से ₹6 लाख की शराब जब्त हुई थी, तीन गिरफ्तार हुए थे । पिछले 24 घंटे के अंदर कुल 21 लाख रुपए की शराब जप्त हो चुकी है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देव कुमार तिवारी