LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

KAIMUR CRIME - एक ही रात में दो गांव के मंदिरों का ताला तोड़ माता के जेवरात सहित नगदी व कई सामान चोरी

KAIMUR CRIME - काली माता मंदिर से माता के सोने की आंख,बिंदिया चांदी का मुकुट,साउंड बॉक्स,घंटा,मंदिर के दान पेटी में रखे गए लगभग 84 हजार रुपए सहित कई सामान चोरी कर ली। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

 KAIMUR CRIME - एक ही रात में दो गांव के मंदिरों का ताला तोड
कैमूर के दो मंदिरों से लाखों की चोरी- फोटो : DEVBRAT TIWARI

BHABHUAA- कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग गांव में दो जगह पर काली माता मंदिर में भीषण चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश फैला हुआ है सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस व डायल 112 पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव स्थित काली माता के मंदिर का देर रात ताला व कांटेदार तार को तोड़ कर मंदिर में घुसे चोरों ने माता के सोने की आंख,सोने का बिंदिया, चांदी का मुकुट ,बड़ा घंटा,मंदिर के दान पेटी में रखे गए लगभग 84 हजार रुपए,साउंड बॉक्स सहित कई सामान की चोरी कर ली सुबह शनिवार की सुबह पहुंचे मंदिर के पुजारी ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी तो पूरे गांव में आग की तरह घटना फैल गई जिससे लोगों में काफी आक्रोस भी है मंदिर में चोरी की घटना ये तीसरी बार है।

वहीं दूसरी घटना बगल के गांव कौड़ीराम की है जहां मंदिर का तला तोड़ घंटा सहित कुछ अन्य सामान की चोरी हो गई है।

सूचना पर पहुंचे डायल 112 टीम के सब इंस्पेक्टर संजय राउत ने बताया की मंदिर का तला तोड़ चोरी की घटना की सूचना मिली है आकर जांच किया गया है। पुजारी द्वारा जो भी चोरी की जानकारी दी गई है आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch