LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Kaimur Crime News - कैमूर में 5 दिनों से लापता युवक का पोखर से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Kaimur Crime News - कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में 5 दिन से घर से लापता व्यक्ति का घर के पास पोखर से शव मिला है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हु

युवक का मिला शव

Kaimur - कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में 5 दिन से घर से लापता व्यक्ति का घर के पास पोखर से शव मिला है। इसके बाद उसके शव को पोखर से निकाला गया। जिसके बाद इस घटना की जानकारी कुदरा पुलिस को दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए शव को सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है। मृत युवक की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी अर्जुन राम के 35 वर्षीय पुत्र मनु कुमार के रूप में हुई है। 

काफी खोजबीन  करने के बाद वह नहीं मिला

परिजनों ने बताया कि व्यक्ति अपने दरवाजे से शुक्रवार को लापता हो गया था। काफी खोजबीन  करने के बाद वह नहीं मिला। जिसके बाद इस मामले की सूचना कुदरा थाना को दी गई। जिसके 5 दिन बाद आज सुबह घर के पास एक पोखर   में उसका शव मिला। परिजनों ने बताया कि उसका शव निकालने दौरान देखा गया कि उसका आंख भी फूटा हुआ है और शरीर भी मुलायम है। परिजनों ने कहा कि देखने से लग रहा है कि कोई हत्या कर फेंक दिया है। इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।

Diarch GO

कैमूर से देवा तिवारी की रिपोर्ट