LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Kaimur Crime News - कैमूर में खेत पर बाइक से जा रहे युवक को पिकअप ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Kaimur Crime News - कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस सड़क हादसे में घटना स्थल पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।

युवक को पिकअप ने रौंदा,
युवक को पिकअप ने रौंदा,- फोटो : देवव्रत तिवारी

KAIMUR : कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास घर से खेत जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे घटना स्थल पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा पहुंचे । जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 

 पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भेजा

वहीं पूरे मामले की जानकारी अधौरा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भेज दिया है। मृतक की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के देवरी गांव के स्वर्गीय लक्ष्मण कुमार शर्मा का 25 वर्षी पुत्र अजय शर्मा के रूप में हुई है।

Diarch GO

 पिकअप ने रौंदा

जानकारी देते हुए अधौरा के पूर्व जिला परिषद सदस्य आलोक कुमार ने बताया अजय शर्मा खेती कार्य के लिए बाइक से खेत पर जा रहे थे। इसी दैरान भभुआ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिक अप ने उनके बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया।   जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए उनके शव को लेकर सदर अस्पताल भभुआ में आए हुए हैं।

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट