LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News: कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला करने वाले शराब माफियाओं को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Bihar News: कैमूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस पर शराब माफियाओं द्वारा किए गए हमले मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर शराब माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

Kaimoor police
Kaimoor police - फोटो : Reporter

Bihar News: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर कैमूर जिले से आ रही है। जहां दुर्गावती में एक्साइज पुलिस पर शराब माफिया के द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक अज्ञात सहित पांच शराब माफिया को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने दुर्गावती थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है।

दरअसल बीते 7 दिसंबर को दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरा के पास उत्पाद विभाग की टीम शराब की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ शराब माफिया एक्साइज पुलिस के पास आए एवं कुछ बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं सैकड़ों की संख्या में आए शराब माफियाओं ने नेशनल हाईवे को 2 घंटे तक जाम कर सड़क पर तांडव मचाते रहे। मारपीट के दौरान एक्साइज के पदाधिकारी रामानंद प्रसाद का हाथ भी टूट गया था। साथ हीं अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। 

इस मामले को लेकर एक्साइज विभाग के पदाधिकारी रामानंद प्रसाद के द्वारा दुर्गावती थाने में 10 नामजद एवं 30 अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसमें आर्म्स एक्ट भी शामिल है। एफआईआर दर्ज होने के बाद डीएसपी मोहनिया के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया जिसमें डीआईयू की टीम एवं दुर्गावती थाना के पुलिस बल शामिल हुए। वहीं पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच नामजद शराब माफिया एवं एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार  किया है। 

इस संबंध में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि बीते 7 दिसंबर को दुर्गावती में शराब चेकिंग के दौरान एक्साइज पुलिस के साथ शराब माफियाओं के द्वारा मारपीट की गई थी। जिसके मामले में 10 शराब माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसके मामले में एक अज्ञात सहित पांच शराब माफियाओ को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से कुछ शराब माफियाओं का आपराधिक इतिहास भी है। शेष पांच जो फरार चल रहे हैं उनकी भी छापेमारी की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देव तिवारी की रिपोर्ट