LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Crime In Samastipur: ट्रेनों में फिर सक्रिय हुआ नशाखुरानी गिरोह, समस्तीपुर में ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले पति पत्नी

Crime In Samastipur: एक बार फिर नशा खुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है, समस्तीपुर में इसके शिकार दंपति हुए हैं। जिन्हें को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

gang of addicts active in Samastipur,
ट्रेनों में फिर सक्रिय हुआ नशाखुरानी गिरोह- फोटो : Reporter

Gang of Addicts Active in Samastipur: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर एक हृदय विदारक घटना हुई है। नई दिल्ली से आ रही ट्रेन से उतरे एक दंपति को बेहोशी की हालत में पाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे की मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंचकर दंपति को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दंपति की पहचान

बेहोश मिले दंपति की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के तभका वार्ड 12 निवासी गणेश पासवान और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। उनके साथ दो बच्चे भी थे।सूत्रों के अनुसार, दंपति प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास टिकट काउंटर के समीप सो रहे थे। तभी लोगों ने देखा कि उनके मुंह से झाग निकल रहा है। इस पर उन्होंने तुरंत रेलवे प्रशासन को सूचित किया।

Diarch GO

नशाखोरी का शक

यह संभावना जताई जा रही है कि दंपति को नशा खिलाया गया है। घटनास्थल से दंपति का कुछ सामान भी गायब है, जिससे यह संदेह और गहरा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, दंपति के बीच झगड़ा भी हुआ था।

पुलिस जांच

रेल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दंपति को नशा कैसे दिया गया और कौन इसके पीछे है। बहरहाल दंपति की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संजीव कुमार तरुण