LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : संतरा की आड़ में शराब तस्करी का उत्पाद विभाग की टीम ने किया खुलासा, 50 लाख का शराब किया जब्त, मौके से ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : संतरा की आड़ में शराब तस्करी की उत्पाद विभाग की टीम ने खुलासा किया है. इसी कड़ी में टीम ने 50 लाख रुपए मूल्य का शराब बरामद किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : संतरा की आड़ में शराब तस्करी का उत्पाद विभाग की
50 लाख की शराब बरामद - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : उत्पाद विभाग कैमूर ने गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ शहर के सुअरा नदी के पास से पीछा करते हुए नारंगी की आड़ में छुपा कर लाई जा रही एक ट्रक शराब को जप्त कर लिया है। जप्त शराब की कीमत 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। ट्रक का चालक गिरफ्तार हुआ है जो राजस्थान का रहने वाला है। दिल्ली से शराब लेकर आने की बात स्वीकार कर रहा है। यह शराब नववर्ष में खपाने के लिए लाई जा रही थी। पूरे मामले पर गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ किया जा रहा है।

उत्पाद अधीक्षक कैमूर संतोष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया गुप्त सूचना मिला था की शराब से लदा ट्रक कैमूर में आ रहा है। सूचना के आधार पर भभुआ शहर के सुअरा नदी के पास टीम लगी और पीछा करते हुए कचहरी रोड से ट्रक को जप्त कर लिया गया। इसमें ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लगभग 50 लाख रुपए का शराब पकड़ाया है। 

कहा की संतरा की आड़ में विदेशी शराब की खेप नव वर्ष पर खपाने के लिए लाई जा रही थी। पूछताछ किया जा रहा है कि डिलीवरी कहां इनको करना था । चालक राजस्थान का रहने वाला है जो दिल्ली से लाने की बात बता रहा है और किसी भी प्रकार के कागजात इसके पास नहीं मिला। अगर शराब बिहार से बाहर जाता तो गाड़ी में डिजिटल लॉक लगा रहता। लेकिन इस तरह के कोई कागजात और डिजिटल लॉक नहीं पाए गए। चालक को जेल भेजा जाएगा और पूरे मामले की जांच की जाएगी। जो भी सम्मिलित होंगे। उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट