LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

BIHAR CRIME - बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी को लेकर हुआ खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या

BIHAR CIRME - बर्थडे पार्टी के दौरान युवती से छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद पार्टी खत्म होते ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर पार्टी में शामिल लोगों की शिनाख्त की जा रही है।

 BIHAR CRIME - बर्थडे पार्टी में लड़की से छेड़खानी को लेकर ह
बर्थडे पार्टी में छेड़खानी को लेकर युवक की हत्या- फोटो : NEWS4NATION

KAIMUR - जन्मदिन की पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच खूनी खेल खेला गया। जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि पार्टी में आई एक लड़की से किसी ने छेड़खानी की थी, जिसके बाद विवाद गहरा गया और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। युवक की मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। वही दो खोखा भी बरामद किया गया है।

घटना चैनपुर थाना के फक्राबाद गांव की है. मृतक युवक चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव का निवासी नौशाद अंसारी बताया गया। मामले में जानकारी देते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के फक्राबाद गांव के पास बीती रात जन्मदिन की पार्टी हो रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एक लड़की के साथ छेड़खानी की। जिसके बाद लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ और सब वहां से निकल गए। इसके बाद घर जाने के दौरान एक युवक के सीने में पीछे से बाइक सवार दो लोगों ने दो गोली मार दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अबतक की जांच में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त और मृतक पक्ष के सभी सदस्य आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हैं. पहले भी साथ में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है और जेल भी जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि फक्राबाद में सभी एक अभियुक्त के जन्मदिन पार्टी में एकत्रित हुए थे. जहां लड़की को छेड़ने को लेकर आपस में विवाद हुआ था.

चार संदिग्ध से चल रही है पूछताछ

पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया है. घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है, इसके साथ ही अब तक चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

NSIT
Nsmch

जांच में जुटी एफएसएल टीम:मामले को देखते हुए घटना स्थल पर खुद जाकर कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जांच की. वहीं एफएसएल टीम के द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. हालांकि अभितक मृतक का कोई परिजन नहीं आया है