LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

BIHAR TEACHER NEWS - घर में घुसकर बदमाशों ने BPSC शिक्षिका को मारी गोली, ससुर बोले - मुझे मारने आए थे, बहू को मार दिया

BIHAR TEACHER NEWS बदमाशों ने घर में घुसकर बीपीएससी शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि बदमाश मृतका के ससुर की हत्या करने के लिए पहुंचे थे। लेकिन ससुर ने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद बदमाशों ने शिक्षिका को गोली मार दी।

BIHAR TEACHER NEWS - घर में घुसकर बदमाशों ने BPSC शिक्षिका क

SAMASTIPUR - समस्तीपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर BPSC शिक्षिका के सिर में गोली मार दी। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि बदमाशों ने शिक्षिका के पति पर गोली चलाई थी। लेकिन वह समय पर नीचे बैठ गए और गोली शिक्षिका को जा लगी। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई मृतका की पहचान 40 साल के अमित शाह की पत्नी 35 साल की मनीषा के रूप में हुई है। मनीषा, मनिका में सरकारी स्कूल में टीचर है। करीब डेढ़ साल पहले उसकी पोस्टिंग हुई थी।

मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के खोकसाहा गांव का है। मृतका के ससुर ने बताया कि 'मेरा जमीनी विवाद चल रहा है। इसी मामले में कुछ बदमाश आज मेरी हत्या करने आए थे। मैं बच गया, लेकिन बदमाशों ने मेरी बहू की गोली मारकर हत्या कर दी। 

सुबह तीन-चार बजे की घटना

मृतका मनीषा के ससुर नरेश कुमार साह ने बताया कि 'सुबह के करीब तीन से चार बजे चार से पांच लोग मेरे घर पर आए और आवाज देने लगे और पूछने लगी कि नरेश भइया कहां हैं? मैंने आवाज सुना तो उठकर बाहर निकला। मुझे लगा कि कोई पड़ोसी है, गांव का ही है, जो आवाज दे रहा है। मैंने दरवाजा जैसे खोला, देखा कि सामने जो लोग खड़े हैं, उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी।'

हत्या करने के इरादे से आए थे बदमाश

नरेश शाह ने कहा कि 'पिस्टल देखकर मैं डर गया, क्योंकि मेरा जमीनी विवाद चल रहा था। मैं तत्काल वहां से भागकर छत पर चला गया और अपने बेटे को आवाज लगाई। इतने में मेरा बेटा और बहू बाहर निकले। बेटे को देखकर मैंने आवाज लगाई कि बेटा भाग जाओ नहीं तो ये गोली मार देंगे। मेरे बेटे ने पूछा कि कौन है जो गोली मार देगा। इसके बाद वो बदमाश के पास पहुंचा और उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान बहू मेरे बेटे के पीछे खड़ी थी।'

NSIT
Nsmch

बेटे पर चलाई गोली, बहू को लगी

'बदमाश ने जैसे ही पिस्टल तानकर फायर किया, मेरा बेटा बैठ गया और गोली मेरे बहू के सिर में लग गई। बहू वहीं किचन में गिर गई और बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि बदमाश मारने के लिए तो मुझे ही आए थे, लेकिन मेरी बहू की हत्या कर दी।'

पांच महीने पहले जमीन पर कुछ लोगों ने किया था जमीन पर कब्जा

ससुर नरेश शाह ने बताया कि 'गांव के मिथिलेश शाह ने पांच महीने पहले यानी अगस्त में अवैध तरीके से मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया था और अवैध तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। 

एक दिन पहले पुलिस ने की थी जांच पड़ताल

चार दिन पहले मैंने मिथिलेश शाह और उसके चार सहयोगियों के खिलाफ स्थानीय थाना में आवेदन दिया था, जिसका कल यानी 23 दिसंबर को ही सुपरविजन हुआ था। पुलिस ने जांच पड़ताल की थी, लेकिन जांच में क्या सामने आया था, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।'