LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News- कैमूर में छठ घाट बनाने के दौरान दो किशोरों की नदी में डूबने से हुई मौत, ग्रामीणों में पसरा मातम

Bihar News- कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड में छठ घाट बनाने के दौरान दो किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई।घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की दोनों नाबालिग छठ घाट बनाने के लिए दुर्गावती नदी के किनारे गए हुए थे। जहां घाट के निर्माण के बाद नहाने

दो किशोर की डूबने से  मौत
दो किशोर की डूबने से मौत - फोटो : देव तिवीरी

Bihar News- कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड में छठ घाट बनाने के दौरान दो किशोर की नदी में डूबने से  मौत हो गई।  जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने  के बाद पहुंची पुलिस दोनों के शव को नदी से बाहर निकाल कर कागजी प्रक्रिया में जुट गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। 

दरअसल पूरा मामला कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के दहियांव गांव का है। मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले संदीप चौबे के 17 वर्षीय पुत्र आनंद चौबे  और नीरज चौबे के 17 वर्षीय पुत्र अमन चौबे के रूप में हुई हैं। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की दोनों नाबालिग छठ घाट बनाने के लिए दुर्गावती नदी के किनारे गए हुए थे।  जहां घाट के निर्माण के बाद नहाने के लिए नदी में चले गए।

Diarch GO

 हालांकि दोनों को तैरना नहीं आता था। जिससे दोनों किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे दुर्गावती थानाध्यक्ष व अंचलाधिकारी के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मृतकों को नदी से बाहर निकाला गया । जिसके बाद दोनों को दुर्गावती पीएचसी ले गए । जहां चिकित्सक ने दोनों किशोर को मृत घोषित कर दिया।

 कैमूर  से देव तिवीरी की रिपोर्ट