LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Crime: पैक्स चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी डंडे, गोलीबारी में छह लोग घायल, वीडियो वायरल

पैक्स चुनाव में रंजीश के बाद कई जगहों पर विवाद हो रहा है.मधुबनी गांव में पैक्स चुनाव का मतगणना शनिवार की रात संपन्न हो गया. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई और गोली भी चली.

BIHAR NEWS
चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट- फोटो : Reporter

Bihar Crime: बिहार में पैक्स का चुनाव चल रहा है. कई जगहों से चुनावी रंजिश में मारपीट की सूचनाएं आ रही हैं. वही  कैमूर जिले के कूदरा थाना क्षेत्र के ससना पंचायत के मधुबनी गांव में पैक्स चुनाव का मतगणना शनिवार की रात संपन्न हो गया. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों मे जमकर लाठी डंडे से मारपीट हुई और गोली भी चली. जिसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं. एक व्यक्ति को गोली लगी है वही पांच लोग मारपीट में घायल बताए जा रहे हैं.

 घटना के बाद सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा में कराने के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया है. वहीं कुदरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. घायलों में प्रीतेश कुमार, कमलेश कुमार, बालेश्वर कुमार, उमाशंकर सिंह, शैलेश कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह शामिल हैं.

Diarch GO

घायलों ने जानकारी देते हुए बताया पैक्स चुनाव का रिजल्ट आने के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गया. जिसमें लाठी, डंडा, भाला, गड़ासा और गोलीबारी भी किया गया. दोनों पक्ष के छह लोग घायल हुए हैं . 

रिपोर्ट- देव तिवारी