LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

BIHAR CRIME NEWS: कैमूर में जमकर उड़ रही है पैक्स चुनाव में शराबबंदी कानून की धज्जी, पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष समेत तीन को किया गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद चुनावों में शराब का इस्तेमाल एक आम बात बन गई है। ताजा मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां पुलिस ने पैक्स चुनाव के दौरान एक पैक्स अध्यक्ष की गाड़ी से 168 पिस शराब बरामद की है।

जमकर उड़ रही है पैक्स चुनाव में शराबबंदी कानून की धज्जी
जमकर उड़ रही है पैक्स चुनाव में शराबबंदी कानून की धज्जी- फोटो : Reporter

BIHAR CRIME NEWS: बिहार में शराबबंदी के बावजूद चुनावों में शराब का इस्तेमाल एक आम बात बन गई है। ताजा मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां पैक्स चुनाव के दौरान पैक्स अध्यक्ष की गाड़ी से 168 पीस शराब बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नुआंव पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी को रोका। जांच में पाया गया कि यह गाड़ी महेंद्र सिंह, जो सातों एवती पैक्स के वर्तमान अध्यक्ष हैं, की है। गाड़ी से लगभग 33 लीटर शराब बरामद हुई।

कहने को तो बिहार में शराबबंदी है लेकिन इस शराबबंदी के बीच लगातार यूपी से शराब की खेप बिहार की सीमा में लाई जा रही है. कैमूर पुलिस  ने पैक्स अध्यक्ष लिखी गाड़ी से 168  बोतल शराब जब्त किया है। मोहनिया एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया की नुआंव पुलिस द्वारा जाती के दौरान कार्यवाही करते हुए एक बोलेरो को जब्त किया गया जांच के क्रम में पाया गया कि यह वहां महेंद्र सिंह वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सातों एवती की है जिसमें लगभग 33 लीटर शराब जब्त हुआ है। पुलिस का मानना है कि इस शराब को पैक्स चुनाव में प्रत्याशियों को लुभाने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह मामला एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी कार्यान्वयन पर सवाल खड़े करता है। बावजूद इसके कि सरकार शराबबंदी को लेकर सख्त है, लेकिन चुनावों के दौरान शराब का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- देवव्रत तिवारी