LATEST NEWS

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

  • Bihar NCP
  • Bihar NCP: पटना में NCP शरदचंद्र पवार की सियासी बैठक, राहत कादरी ने NDA सरकार पर उठाए

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

Bihar News: पथ निर्माण विभाग के एक धनकुबेर कार्यपालक अभियंता ! पत्नी के नाम पर पटना से लेकर गुरूग्राम तक संपत्ति अर्जित करने का आरोप...मामला गंभीर

पथ निर्माण विभाग के एक कार्यपालक अभियंता से ठेकेदार त्रस्त. बिना मोटी रकम लिए कोई काम नहीं करते. बताया जाता है कि उक्त कार्यपालक अभियंता ने अवैध कमाई से अकूत संपत्ति अर्जित कर ली.

BIHAR NEWS IN HINDI, PATNA NEWS, DHANKUBER, TODAY BIHAR NEWS

Bihar News: लालू-राबड़ी राज को जंगलराज तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन काल को सुशासन राज कहा जाता है. लेकिन जिस राज को सुशासन राज की संज्ञा दी जाती है, उसमें अफसरों का आतंक है. अफसरों-इंजीनियरों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि बिना मोटी रकम दिए कोई काम नहीं होगा. अगर आप ठेकेदार हैं और बिना मोटा कमीशन दिए, आप काम करा लें, इस राज में संभव नहीं. कुछ इंजीनियर तो इस कदर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं कि कागज में ही वर्क करा ले रहे, सिर्फ कमीशन मिलनी चाहिए. सरकारी राशि की लूट मची हुई है. निर्माण और विकास से जुड़े विभागों में तो हद स्थिति है. सड़क,भवन निर्माण से जुड़े जेई-एई से लेकर कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता दोनों हाथ से माल बटोर रहे. सरकारी राशि से रिश्वत लेकर अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे. आज हम पथ निर्माण विभाग के एक ऐसे ही कार्यपालक अभियंता के बारे में बात करेंगे, जिनसे ठेकेदार त्राहिमाम कर रहे. बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा. बताया जा रहा है कि आरसीडी के यह कार्यपालक अभियंता लगभग 2.5 सालों से एक ही प्रमंडल में है और रिश्वत के पैसे से बिहार से बाहर संपत्ति अर्जित कर रहे. बताया जा रहा है कि अवैध कमाई को दिल्ली के नजदीक गुरूग्राम में खपा रहे. सूत्र बताते हैं कि हाल में हरियाणा में 2 विला में पैसा इंवेस्ट किए हैं. 

कितनी कमाई करेंगे कार्यपालक अभियंता...कोई ओर-छोर नहीं  

पथ निर्माण विभाग के एक कार्यपालक अभियंता हैं. काफी विवादित बताये जा रहे हैं. बताया जाता है कि सारण जिले से सटे एक पथ प्रमंडल में पदस्थापित हैं. दो साल से अधिक समय से एक ही जगह पर हैं. इनके बारे में तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि उक्त जिले के ठेकेदार इनके कार्यप्रणाली से त्रस्त हैं. हर काम में मोटा कमीशन चाहिए. कमीशन का कमाल देखिए..... बताया जा रहा है कि पत्नी के नाम पर खूब संपत्ति अर्जित की है. जानकार बताते हैं कि वर्तमान पदस्थापना काल में वहां की कमाई से राजधानी पटना में साल भर में ही दो बार संपत्ति की खरीद की है. दोनों पत्नी के नाम पर . सिर्फ पटना ही नहीं...बल्कि बिहार से बाहर भी संपत्ति अर्जित कर रहे हैं. सूत्र बताते हैं कि हरियाणा के गुरूग्राम में भी संपत्ति अर्जित कर ली. यह भी बताया जाता है कि कार्यपालक अभियंता ने विलानुमा प्रॉपर्टी की खरीद की है. 

अगली कड़ी में बतायेंगे राजधानी में कहां-कहां और कब-कब बनाई प्रॉपर्टी 

अब आप कहेंगे कि पथ निर्माण विभाग के ये कार्यपालक अभियंता कौन हैं ? इनके बारे में थोड़ी और जानकारी दे देते हैं. जानकारी के अनुसार, ये पटना के पड़ोसी जिले के रहने वाले हैं. वर्तमान में सारण जिले के पड़ोसी पथ प्रमंडल में पदस्थापित हैं. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के रिश्वतखोरी की शिकायत अब सरकार तक पहुंच गई है. न सिर्फ सरकार बल्कि निगरानी से भी शिकायत दर्ज की गई है. वैसे बता दें, कार्यपालक अभियंता की संपर्ति का ब्योरे की पूर्ण जानकारी आपको अगली कड़ी में बतायेंगे, जानकारी देंगे कि कैसे एक ही साल में पत्नी के नाम पर राजधानी के किन इलाकों में कब-कब संपत्ति बनाई गई.गुरूग्राम में बनाई गई संपत्ति के बारे में भी बतायेंगे.