LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

BIHAR CRIME - खड़ी कंटेनर में पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल, वाराणसी रेफर

BIHAR CRIME - कैमूर जिले में सड़क किनारे खड़े कंटेनर में बेकाबू पिकअप ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया

 BIHAR CRIME - खड़ी कंटेनर में पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, ह
कंटेनर में पिकअप ने मारी टक्कर- फोटो : देवब्रत तिवारी

BHABHUA - कैमूर जिले के दुर्गावती  थाना क्षेत्र के  महमूदगंज nh2 के समीप खड़ी कंटेनर में पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं गाड़ी में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर  मौके पर पहुचे दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार अपने पुलिस बल के साथ राहत कार्य में जुटे।  दोनों घायलों को अस्पताल  लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया.

इस संबंध में दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज nh2 के समीप खड़ी कटेनर मे पीछे से पिकअप वाहन टक्कर मार दी। जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं एक व्यक्ति आकाश कुमार केसरी जो कोचस जिला रोहतास का रहने वाला हैं  जब की दूसरा व्यक्ति  चालक जमीर चंदौली उत्तर प्रदेश के बताया जा रहा है 

दोनों घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है. वही उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई हैं। मोहनिया यातायात थाना प्रभारी विष्णु देव इस संबंध में जानकारी देते हुये बतया की घायल पीड़ित के द्वारा आवेदन दे दिया गया है। मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट - देवब्रत तिवारी