LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News: लखीसराय में अपराधियों का तांडव, सबेरे सबेरे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सबेरे सबेरे शिक्षक की गोली मारकर हत्या

Bihar Crime News: लखीसराय जिले के मेदनी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेवतगंज एनएच-80 पर सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने स्कूल जाने के दौरान निस्ता मध्य विद्यालय में प्रभारी शिक्षक कैलाश पोद्दार की बाइक रोककर उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कैलाश पोद्दार ताजपुर पंचायत की पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के पति थे।  घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश जारी है।

Diarch GO

यह घटना दुर्गा पूजा के ठीक अगले दिन घटी है, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। इसे अपराधियों के बढ़ते मनोबल के तौर पर देखा जा रहा है, जो कि कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। त्योहार के तुरंत बाद ऐसी घटनाओं के घटने से लोगों के बीच आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके पर SDPO शिवम कुमार मौके पर मौज़ूद है.

रिपोर्ट- कमलेश कुमार