LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

BIHAR CRIME - समस्तीपुर में डबल मर्डर! बदमाशों ने टोटो चालक और व्यावसायी को मारी गोली, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस

BIHAR CRIME - समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरनेवालों में टोटो चालक और व्यवसायी शामिल है। वहीं दिनदहाड़े डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

BIHAR CRIME - समस्तीपुर में डबल मर्डर! बदमाशों ने टोटो चालक
डबल मर्डर से सनसनी।- फोटो : NEWS4NATION

SAMASTIPUR : जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटनास्थल पर जिला पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्षी जुटाने में जुटे हैं।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हत्या भूमि विवाद को लेकर हुई है। जिसमें नगर थाना क्षेत्र के गुजारी बाजार निवासी विजय गुप्ता और सुधीर  मद्दान के साथ एक जमीन को देखने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर गांव में गए थे। टोटो से लौटने के दौरान बाइक सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें टोटो चालक और विजय गुप्ता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Diarch GO

वही साथ में बैठा विजय गुप्ता का पार्टनर सुधीर मतदान भागने में सफल हो गया। हालांकि मृतक टोटो चालक की पहचान नहीं हो सकी है। बताते चले की कुछ ही दिन पूर्व जमीनी विवाद में मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में भी दोहरा हत्याकांड की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। फिलहाल पुलिस पार्टनर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। 

समस्तीपुर से संजीव तरुण की रिपोर्ट